सड़कों के निर्माण से आम लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी: विधायक
बोले पालिकाध्यक्ष, नगर का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है
गांधी नगर में दो नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया जनप्रतिनिधियों ने
कोंच। कस्बे में नवरात्र के पहले दिन रविवार को हाल ही में निर्मित दो सीसी सड़कों का लोकार्पण विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं पालिकाध्यक्ष ने करते हुए जनता को समर्पित कर दी। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना पटेल भी खासतौर पर मौजूद रहीं। विधायक ने कहा, इन सड़कों के निर्माण से आम लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा, नगर का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहां भी जरूरत होगी वहां विकास कार्य कराए जाएंगे।
वार्ड नंबर एक गांधीनगर में सुप्रसिद्ध सिंहवाहिनी मंदिर के समीप लालू झा के मकान से नायक के मठ तक 260 मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क का लोकार्पण किया है, इसके निर्माण पर करीब 44 लाख की लागत आई है। इसके साथ ही मुन्ना परदेशी के मकान से वीरेंद्र श्रीवास के मकान तक 27 लाख रुपए की लागत से 214 मीटर चौड़ी सीसी सड़क का लोकार्पण विधायक मूलचंद्र निरंजन एवं पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने विद्वतजनों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच किया गया। इलाकाई सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने सड़कों के निर्माण पर पालिका का आभार जताया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, ईओ मोनिका उमराव, जेई अरुण कुमार, वार्ड सभासद महेंद्र कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, विनोद सोनी, ओपी कुशवाहा, ठेकेदार विनय प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे। #कोंच
Konch, Jalaun | Oct 11, 2026