दादरी: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कैंटर को मारी जोरदार टक्कर, कैंटर चालक की उपचार के दौरान हुई मौत
ग्रेटर नोएडा में स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में कैंटर चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 28 वर्षीय कैंटर चालक की मौत हो गई है।