दादरी: बहलोलपुर क्षेत्र में ग्रैप-4 के नियमों की अवहेलना कर कराया जा रहा निर्माण कार्य, वीडियो हुआ वायरल
नोएडा के बहलोलपुर क्षेत्र में ग्रैप-4 के नियमों की अवहेलना कर देर रात निर्माण कार्य कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं निर्माण कार्य होते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।