दादरी: नोएडा से साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर में निवेश कराने का झांसा देकर ₹1.39 करोड़ की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए शेयर में निवेश कराने का झांसा देकर ₹1.39 करोड़ की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से राजू केवट के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का साइबर अपराधी है जिसके द्वारा वादी के साथ ₹1.39 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया गया था।