दादरी: फेस-3 थाने पर तैनात पुलिस कर्मी पर ₹35,000 की रिश्वत लेने का आरोप, डीसीपी ने जांच के आदेश दिए
नोएडा के फेस-3 थाने पर तैनात पुलिस कर्मी पर गिरफ्तार युवक को छोड़ने के एवज में ₹35000 की रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के भाई का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसके भाई को छोड़ने के लिए ₹1 लाख की मांग की थी। वहीं घटना को लेकर डीसीपी ने अब जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि आरोपी की सत्यता का पता किया जा रहा है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।