दादरी: सेक्टर-100 के समीप दबंग महिला ने युवक के साथ चप्पल से की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
नोएडा के सेक्टर-100 के समीप दबंग महिला द्वारा युवक के साथ चप्पल से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं महिला द्वारा मारपीट करते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार को क्षेत्र में रहने वाले पवन यादव ने बताया है कि महिला द्वारा आए दिन किसी न किसी बात पर लोगों के साथ झगड़ा किया जाता है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।