दादरी: फेस-3 क्षेत्र से पुलिस ने बीच सड़क पर कैब चालक के साथ मारपीट करने वाले चर्चित यूट्यूबर को किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बीच सड़क पर कैब चालक के साथ मारपीट करने वाले यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से राजवीर सिसोदिया के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त द्वारा बीच सड़क पर एक कैब चालक के साथ मारपीट की गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।