मलयपुर थाना क्षेत्र के बलवारे टोला में गुरुवार शाम 4 बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप तांती ने गौतम मांझी (35) पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक की गर्दन पर चोट आई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पत्नी रंजू देवी ने पड़ोसी प्रदीप पर हमले का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही