रूपवास: जाटव बस्ती ने रास्ते की मांग को लेकर किया ऐलान, कहा- 'रास्ता नहीं तो वोट नहीं', मतदान बहिष्कार की चेतावनी
रूपवास-बयाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कांदौली की जाटव बस्ती के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं के अभाव और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने से नाराज होकर आगामी चुनावों में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों का नारा है- 'रास्ता नहीं तो वोट नहीं।’