बाह: पिनाहट में डीएपी वितरण में देरी से नाराज़ किसानों ने किया हंगामा
पिनाहट में दो दिन से डीएपी का वितरण न होने के कारण नाराज किसानों ने शनिवार को गोदाम के बाहर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि गोदाम सचिव दो दिन से डीएपी बांटने नहीं आ रहा है और उसका फोन भी बंद जा रहा है। किसानों का यह भी कहना है कि सचिव डीएपी अपने चहेतों को देने की फिराक में है। शनिवार सुबह तड़के से ही बड़ी संख्या में किसान गोदाम के बाहर लाइन में खड़े हैं।