बाह: कार्तिक पूर्णिमा पर बटेश्वर में श्रद्धालुओं का सैलाब, यमुना स्नान और दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर बटेश्वर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शुक्रवार सुबह 10 बजे हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचे और यमुना नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद भक्तों ने भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर पूजा-अर्चना की।