बाह: बटेश्वर मेले में आयोजित हुआ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर रहे मौजूद
बटेश्वर मेले में जिला पंचायत द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुवार रात को शुरू होकर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तक चला। इसमें कवि अनूप रिसालदार ने युद्ध पर आधारित अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं, योगिता चौहान ने ग्रामीण परिवेश पर आधारित अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। हास्य और व्यंग्य कवियों ने भी श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया