बाह: बटेश्वर में कार्तिक वैकुंठ चौदश पर आस्था की डुबकी, दीपों से जगमगाई यमुना
कार्तिक वैकुंठ चौदश के पावन अवसर पर गुरुवार रात 11 बजे बटेश्वर में यमुना नदी के किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस पवित्र अवसर पर यमुना में डुबकी लगाई और दीपदान कर अपनी आस्था प्रकट की। दीपों की जगमगाहट से यमुना का किनारा आलोकित हो उठा, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।