बाह: मुख्यमंत्री के दरबार में विधवा महिला के मकान पर अवैध कब्जे का मामला पहुंचा, पिनाहट पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
कस्बा पिनाहट के रामलीला मार्ग पर स्थित विधवा महिला कीर्ति के मकान पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से परेशान महिला ने पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की।