बाह: कार्तिक पूर्णिमा पर बटेश्वर यमुना में डूबने लगे राम सिंह, पीएसी गोताखोरों ने बचाई उनकी जान
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बटेश्वर में यमुना नदी में स्नान करते समय दोपहर 2 बजे पिनाहट के झोरियन गांव निवासी राम सिंह पुत्र तारा सिंह अचानक डूबने लगे। यमुना किनारे तैनात पीएसी के गोताखोरों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बचाई जा सकी। राम सिंह के डूबने की स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात पीएसी गोताखोर शुभम जायसवाल, जगमोहन, रूप किशोर, राहुल, वीरपाल