मुरैना नगर: नगर निगम कार्यालय में कमिश्नर के साथ हाथ ठेले वालों की बैठक विफल रही, सर्दियों में 45 दिन तक बाजार में लगाने की मांग
आज शाम नगर निगम कमिश्नर के साथ हाथ ठेले संचालकों,भीम आर्मी व बसपा की बैठक हुई जो विफल रही।जो मांग ठेला संचालक कर रहे थे उस पर बात नहीं बनी।ठेला संचालकों की मांग है कि सर्दियों का जो माल उन पर रखा हुआ है,उसे बेचने के लिए 45 दिन तक बाजार में ही ठेले लगाने की अनुमति दी जाए,लेकिन कमिश्नर इस पर राजी नहीं हुए हैं,इसके बाद सभी ननि के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।