मुरैना नगर: शिवनगर में पुराने विवाद के चलते आधी रात कार तोड़ी गई और युवक पर फायरिंग की गई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मुरैना शहर के हाइवे स्थित शिव नगर इलाके में आधी रात को तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के घर के बाहर गाली गलौज किया एवं जब अधेड बाहर निकला तो उस पर फायर ठोक दिया एवं गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई,जिस पर से पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। सिविल लाईन थाना पुलिस द्वारा आज मामला दर्ज कर लिया गया है।