मुरैना नगर: स्टेडियम के पास सड़क पर गिरे एक युवक के मोबाइल पर चढ़ा ई-रिक्शा, युवक ने चालक को पकड़कर किया हंगामा
मुरैना शहर के बैरियर चौराहे से एक युवक मोबाईल पर बात करते हुए आज पैदल बाजार जा रहा था।तभी स्टेडियम के पास युवक का मोबाईल सड़क पर गिर गया और एक ई रिक्शा का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।जिससे मोबाईल क्षतिग्रस्त हो गया।युवक ने ई रिक्शा चालक को पकड़कर हंगामा करने लगा।तभी यातायात पुलिस मौक़े पर पहुंची और युवक को समझाया तब कहीं जाकर युवक ने ई रिक्शा चालक को जाने दिया।