मुरैना नगर: प्रेम नगर सहित कई अन्य जगहों से विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी के लिए डाले गए तारों व 14 हीटरों को किया ज़ब्त
बिजली का बिल नहीं चुकाने वाले और चोरी की बिजली से घर रोशन करने वालों के खिलाफ बिजली कंपनी के द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को बिजली कंपनी की टीम ने प्रेम नगर सहित कई जगह घरों की कनेक्शन काटे और 14 हीटरों को भी मौके से जप्त किया है। इसके साथ ही करीब सफेद रंग का 115 किलो तार को भी जप्त किया है।