मुरैना नगर: कृषि उपज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर किसानों को खाद के लिए घंटों लाइन लगाकर करना पड़ रहा है इंतज़ार
मुरैना कृषि उपजमंडी खाद वितरण केंद्र की व्यवस्था दुरस्त न होने के चलते आज किसान परेशान होते रहे।किसान कहते दिखे कि पहले डीएपी के लिए कई दिन परेशान हुए तब खाद मिला।अब यूरिया खाद के लिए हो रहे है परेशान,आज शुक्रवार की सुबह से ठंड में किसान यूरिया खाद के लिए लंबी लाइन में लगे रहे और तहसीलदार पहुँचने के बाद किसानों को टोकन बांटना शुरू किया जो आज दोपहर तक बांटे।