मुरैना नगर: हनुमान चौराहे पर ठेला दुकानदारों का धरना प्रदर्शन जारी, शाम को नगर निगम आयुक्त से होगी चर्चा
शहर के प्रमुख बाजार के व्यापारियों के अनिश्चितकालीन बाजार बंद को लेकर नगर निगम ने सदर बाजार और झंडा चौक बाजार से हाथ ठेले हटाने कि कार्रवाही शुरू कि थी जिसको विरोध में हाथठेला मजदूर हनुमान चौराहे पर मंगलवार से ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और ये धरना प्रदर्शन आज दोपहर तक चौथे दिन भी जारी है।शाम को आयुक्त से चर्चा कर आगे का निर्णय लिया जायेगा।