मेजा: मांडा में बहन के खिलाफ दर्ज केस को समाप्त करने के लिए थाने के सामने सड़क पर बैठा सिपाही, पुलिस ने भाई-बहन का चालान किया
Meja, Allahabad | Sep 25, 2024 महेवा कलां गांव निवासी सविता यादव के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। बुधवार को सविता यादव का भाई राज प्रताप सिंह जो कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात है उसके साथ मिलकर मांडा कोतवाली के सामने सड़क पर बैठकर हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि जब तक मुकदमा समाप्त नहीं किया जाता है तब तक वह नहीं उठेंगे। पुलिस ने समझाया लेकिन न मानने पर दोनों का चालान किया गया।