कोबजा गांव में धर्मांतरण को लेकर उबाल! पादरियों के प्रवेश पर रोक, बैनर-पोस्टर लगाकर ग्रामीणों ने दी चेतावनी
गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के कोबजा गांव में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। विशेष ग्रामसभा बुलाकर ग्रामीणों ने गांव में ईसाई धर्म के पास्टर और पादरियों के प्रवेश पर रोक लगाने का सामूहिक निर्णय लिया है।इस फैसले के बाद गांव में जगह-जगह चेतावनी भरे बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। सभा में सैकड़ों महिला-पुरुष और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।सरना समाज की सामाजिक नेत्री निशा उरांव ने धर्मांतरण को आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान के लिए चिंता का विषय बताया। वहीं, बिशु उरांव समेत अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र में धर्मांतरण और चर्च निर्माण की कोशिशों को लेकर सवाल उठाए।ग्रामीणों ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा का संकल्प लिया है। अब इस फैसले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।