रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे सोहराब अंसारी (एसके सागर
नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में 36 बिरादरी के चहेते सोहराब अंसारी (एसके सागर) हजारों समर्थकों के साथ शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र, संविधान और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात से जुड़े मुद्दे उठाए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे भी लगाए।
सोहराब अंसारी (एसके सागर) ने रैली में शामिल होकर लोकतांत्रिक अधिकारों और एकजुटता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
रामलीला मैदान में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ और समर्थकों की भागीदारी के कारण यह रैली चर्चा का विषय बनी रही।