भरनो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AK-56 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद
गुमला गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि सिसई थाना क्षेत्र के लोटकोटली गांव में कुछ हथियारबंद लोग बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार सवार भागने लगे। तलाशी के दौरान पुलिस ने AK-56 राइफल, मैगजीन, 34 गोलियां, 9 एमएम की गोलियां, देसी कारतूस, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए। मामले में भरनो थाना क्षेत्र के राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रोहित कुमार शर्मा समेत अन्य संदिग्ध फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।