हरिद्वार: मानसून की पहली बारिश में ही खड़खड़ी शमशान घाट के पास सूखी नदी में आया भारी मात्रा में पानी, बही 8 कारें
मानसून की पहली बारिश हरिद्वार के लिए आफत लेकर आई। खड़खड़ी शमशान घाट के पास पार्किंग में खड़ी 8 कारें इस दौरान गंगा में बह गईं। बताया जा रहा है कि सूखी नदी में पहाड़ों से भारी मात्रा में पानी आ गया। लोग संभलते, इससे पहले ही पानी का सैलाब 8 कारों को बहा ले गया। गनीमत रही कि इन कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।