हरिद्वार: अवधूत मंडल आश्रम में साधु संतों ने किया कथावाचक कुमार स्वामी के खिलाफ प्रदर्शन, अखाड़ा परिषद से की कार्रवाई की मांग
कथावाचक कुमार स्वामी द्वारा भगवान कृष्ण और सनातन धर्म को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान का विरोध लगातार जारी है। अवधूत मंडल आश्रम में हरिद्वार के साधु संतो ने भी कुमार स्वामी के खिलाफ प्रदर्शन किया और बैठक कर कुमार स्वामी के बहिष्कार का फैसला लिया। इसके साथ ही साधु संतो ने अखाड़ा परिषद से भी कुमार स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।