टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 170 वाहनों की जाँच की, 24 चालकों पर चालानी कार्रवाई की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 170 वाहनों को चेक किया। पुलिस के द्वारा 24 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 8700 का समन शुल्क वसूला गया है।