टीकमगढ़: टीकमगढ़ के नरैया मोहल्ला में व्यक्ति के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ शहर की नरैया मोहल्ला में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल रामबगस ने बताया कि मौहल्ले के एक शख्स से उसको उधारी के पैसे चाहिए थे, जब उसने उदारी के पैसे मांगे तो उस शख्स ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की एमएलसी कराई है।