टीकमगढ़: शहर की नंदीश्वर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने लगाई फांसी, ज़िला अस्पताल में किया गया मृत घोषित
टीकमगढ़ शहर की नंदीश्वर कॉलोनी में रविवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। नंदीश्वर कॉलोनी निवासी सुनील जैन के परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टर ने देखकर मृत घोषित कर दिया।