टीकमगढ़: जतारा थाना पुलिस ने एक साल से गुम नाबालिग बालिका को ढूँढ़ निकाला, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा गुम बालक बालिकाओं महिलाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जतारा थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र की पिछले 1 साल से गुम नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। और नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।