टीकमगढ़: 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के तहत टीकमगढ़ में कार्यक्रम हुआ आयोजित, जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी हुए शामिल
टीकमगढ़ में फिट इंडिया सन्डे ऑन साइकिल अभियान के तहत रविवार को साइकिल इवेंट का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण टीकमगढ़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी शामिल हुए। टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन से साइकिल इवेंट शुरू किया गया।