टीकमगढ़: नए बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ शहर के नए बस स्टैण्ड के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। बमनी गांव निवासी पार्वती नाम की महिला अपने पति के साथ बाइक से गौने गांव से रानीपुर गांव जा रही थी, रास्ते में टीकमगढ़ नए बस स्टैण्ड के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।