मड़ावरा: तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में जैन साध्वी ने सांप को सुनाया नमोकार मंत्र, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तहसील मड़ावरा क्षेत्र के गिरार में रविवार देर रात से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिगंबर जैन आर्यिका एक ब्लैक कोबरा के सामने नमोकार मंत्र का जाप करती दिख रही हैं। लगभग तीन मिनट तक सांप फन फैलाकर शांत मुद्रा में उनके सामने बैठा रहा। साथ में मौजूद शिष्य ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।