मझोली: मझौली पुलिस ने मजदूरों को भरकर ले जा रहे लोडिंग वाहनों पर की कार्रवाई, क्षेत्र में हड़कंप
मझौली पुलिस के द्वारा गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे से लोडिंग वाहनों के ऊपर कारवाई की गई। लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। गौरतलब है कि धान फसल का सीजन चल रहा है ऐसे में लोडिंग वाहनों में मजदूरों को ठूंस ठूंस कर भर कर ले जाया जा रहा है जिसके बाद मझौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहनों का चालान किया।