कसरावद: बहादरपुरा, सरवर देवला, दोमवाड़ा में अलसुबह आबकारी-पुलिस की दबिश, 160 लीटर कच्ची हाथभट जब्त
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी एवं पुलिस विभाग ने शुक्रवार अलसुबह संयुक्त कार्रवाई की। कसरावद क्षेत्र में पुलिस तथा आबकारी वृत्त कसरावद-महेश्वर की टीम ने ग्राम बहादरपुरा, सरवर देवला और दोमवाड़ा में संदिग्ध अवैध मदिरा निर्माण स्थलों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 160 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की। शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी