पाली: डोंगरा कलां निवासी युवक का आरोप, मूर्ति विसर्जन के दौरान नामजद दबंगों ने बेरहमी से की मारपीट
Pali, Lalitpur | Oct 2, 2025 ग्राम डोंगरा कलां निवासी युवक अपने साथियों के साथ मिलकर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ नामजद दबंगों ने उन्हें रास्ते में रोक कर लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उसने उक्त मामले में डोंगरा कलां चौकी पर शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।