हरदोई: चौकी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी ने मल्लावां कोतवाल और चौकी इंचार्ज राघोपुर को किया निलंबित
Hardoi, Hardoi | Nov 5, 2024 थाना मल्लावां क्षेत्र की चौकी राघोपुर का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवक व महिला आपत्तिजनक अवस्था मे थे। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र द्वारा जांच कर आख्या प्रस्तुत की गई।जिसमें मल्लावां कोतवाल अनिल कुमार सैनी तथा चौकी प्रभारी राघोपुर उपनिरीक्षक संजय राय की लापरवाही उजागर हुई। जिसके बाद एसपी ने दोनों को निलंबित किया है।