हरदोई: बखरिया गांव में करंट लगने से युवक की हुई मौत, स्विच ऑन करते समय लगा करंट, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी हिमांशु सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे घर में किसी स्विच को ऑन करते समय हिमांशु सिंह करंट की चपेट में आ गया।चिन्तानजक हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताते हैं कि हिमांशु के बड़े भाई की बीमारी के चलते दस दिन पहले मौत हो गई थी