हरदोई: चांदेपुरवा बरसोहिया में नल से पानी भरकर घर जा रहे युवक को 5 लोगों ने घर में घुसकर पीटा, पीड़ित युवक ने एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2024 पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे चांदेपुरवा बरसोहिया गांव निवासी संदीप ने एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके ही गांव के सालिकराम धर्मेंद्र गोविंद होरी और संगीता ने उसके साथ मारपीट की है पीड़ित युवक ने बताया कि वह नल से पानी भरकर घर वापस जा रहा था तभी इन लोगों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई है। जिसमें उसको चोटे भी आई है।