हरदोई: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से यातायात माह की शुरुआत की, हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2024 पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन से यातायात माह की शुरुआत की, हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना।1 नवंबर से यातायात माह की शुरुआत होनी थी लेकिन त्योहार को देखते हुए 4 नवंबर से इसकी आधिकारिक शुरुआत हुई है। जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उनसे नियमों को पालन की अपील की गई।