हरदोई: गाजियाबाद प्रकरण पर हरदोई के अधिवक्ता नाराज, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2024 हरदोई में बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 1 बजे अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य न्यायाधीश को सम्बोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई है कि गाजियाबाद में हुई घटना में न्यायाधीश व जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए।घटना में घायल अधिवक्ताओं के लिए मुआवजे की मांग की गई।