बहराइच: सिकंदरपुर में हुए विस्फोट की घटना के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए कुछ लोगों की जानकारी दी एडीएम ने
बहराइच के मासी इलाके के सिकंदरपुर में हुए विस्फोट की घटना मामले में प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए रविवार शाम करीब 8 बजे बताया कि घटना की जानकारी हुई है जिसके बाद मौके पर प्रशासनिक टीम पहुंची है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले में पूछताछ की जा रही है।