बहराइच: कहारनपुरवा में सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कहारनपुरवा में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पल्सर चालक सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हीरो स्प्लेंडर प्लस सवार इरफान, आजाद और फैजान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया गया। इलाज जारी है। पुलिस जाच में जुटी है।