उज्जैन: सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में एनएसयूआई का व्यंग्यात्मक प्रदर्शन, कथित नवाचारों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर व्यंग्यात्मक अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई नेता हिमांशु शुक्ल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय की तकनीकी अध्ययनशाला में वर्ष 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कथित तौर पर बताए गए नवाचारों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग रखी। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नाले के पानी से गैस बनाने, आलू से सोना बनाने और स्मार्टफोन पर मिट्टी रखकर उसकी जांच करने जैसे बयानों का उल्लेख करते हुए कटाक्ष किया तथा विद्यार्थियों को इन विषयों का अध्ययन कराने की मांग की।
#UjjainNews #NSUI #VikramUniversity #UjjainPolitics #MPNews