उज्जैन: PWD के लोहे के बैरिकेड चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, नागझिरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमनगर रेलवे स्टेशन के सामने रखे पीडब्ल्यूडी विभाग के करीब ₹10,000 कीमत के लोहे के बैरिकेड चोरी कर कबाड़ी को बेचने का मामला सामने आया है। फरियादी राहुल टटवाल की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 नवंबर की तड़के इस वारदात को अंजाम देने वाले उनके सहकर्मी मयंक सिंघार उर्फ मुरली (निवासी नागदा) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #NagjhiriPolice #MPNews