उज्जैन: महाकाल थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी गई बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 8 अपराध
महाकाल थाना पुलिस ने कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान की 23 सितंबर की रात घर के बाहर से चोरी हुई होंडा शाइन मोटरसाइकिल (MP13 FR 9291) बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भैरवगढ़ निवासी विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी सहित विभिन्न धाराओं के कुल 8 प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
#UjjainNews #UjjainPolice #BikeTheft #CrimeNews #MahakalPolice