मुंगावली: मुंगावली मंडी में तीन दिन नीलामी बंद, किसानों से उपज नहीं लाने की अपील
मुंगावली कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए जरूरी सूचना है। शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे मिली जानकारी के अनुसार मंडी प्रशासन द्वारा बताया गया कि 24 अक्टूबर को बैंक अवकाश, 25 अक्टूबर को रविवार और 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवकाश के चलते तीनों दिन मंडी में डाक नीलामी बंद रहेगी।