पटना ग्रामीण: दरभंगा हाउस में छात्रों के आपसी झगड़े में सुतली बम से वाहन क्षतिग्रस्त, SDPO टाउन 1 ने की पुष्टि
पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस में बुधवार को छात्रों के आपसी झगड़े में सुतली बम से एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामले को लेकर बुधवार दोपहर करीब 3:40 बजे मामले की पुष्टि एसडीपीओ टाउन 1 दीक्षा ने की है। मौके पर उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में कौन-कौन और कितने लोग शामिल है।