ब्यौहारी: घरेलू विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, प्रधान आरक्षक को दांत से काटा, सिर पर डंडे से वार
थाना क्षेत्र के ग्राम सौता में घरेलू विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और झूमाझपटी की। एक ने प्रधान आरक्षक महेन्द्रपाल शुक्ला को दांत से काट लिया, जबकि दूसरे ने डंडे से सिर पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज किया है। जानकारी बु